Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

Jharkhand : चक्रधरपुर – दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में चाकूबाजी, सात युवक घायल

चक्रधरपुर। दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चक्रधरपुर में एक खौफनाक घटना सामने आई। हरिजन बस्ती के दुर्गा पूजा पंडाल का विसर्जन जुलूस लौटते समय लगभग 15 युवकों ने जुलूस में शामिल सात युवकों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।

घटना में घायल युवकों की पहचान ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी के रूप में हुई है। इनमें से रिक्की मुखी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा है।

Read More : CG NEWS : बचेली वार्ड 16 में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, पार्षद धनसिंग नाग और अध्यक्ष राजू जायसवाल की सक्रियता से मिली सफलता

हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और हमलावर फरार हो गए। घायलों ने पुलिस को हमलावरों की पहचान कर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Read More : CG NEWS : बिजली बिल बढ़ोतरी पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन , उस्मान बेग के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन

स्थानीय लोग और परिवारजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद हरिजन बस्ती में तनाव का माहौल है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories