Jashpur News : जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक हाइवा ट्रक और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद हाइवा पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी के पास की बताई जा रही है।
Jashpur News : हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को खबर दी। कुनकुरी पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा और गैस कटर की मदद से हाइवा के केबिन को काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला गया। चालक की मौके पर ही मौत की पुष्टि हुई, वहीं गंभीर रूप से घायल क्लीनर को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jashpur News : पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा हाइवा की तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ है। पुलिस अब बस और हाइवा दोनों वाहनों के ड्राइवरों की जिम्मेदारी और सटीक कारणों की जांच कर रही है।











