Jashpur News : जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया के पास बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
Jashpur News : मृतकों की पहचान कमलेश्वर राम (40), पिता बूटीया राम और बूधनाथ साय (40), पिता स्व. आनंद साय के रूप में हुई है। दोनों युवक दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदवार टोली के निवासी थे।
Jashpur News : जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गरबा कार्यक्रम देखकर देर रात करीब 12 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुनकुरी की ओर से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













