Friday, April 3, 2026
28.8 C
Raipur

Jashpur News : बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा, फिर लाश के पास बैठकर गाता रहा गाना

Jashpur News : जशपुर | जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को कई टुकड़ों में काट दिया. घटना के बाद आरोपी शव के पास बैठकर गाना गा रहा था. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे हिरासत में लिया.

Jashpur News : मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा आरोपी

यह वीभत्स घटना मंगलवार सुबह की है. कुनकुरी के बेदरभद्रा बस्ती में जीत राम यादव ने अपनी मां गुल बाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या के बाद जीत राम लाश के पास बैठा रहा और गाना गाने लगा. यह देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी हाथ में कुल्हाड़ी लिए किसी को भी पास नहीं आने दे रहा था. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू में कर गिरफ्तार कर लिया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जीत राम यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. परिवार वालों ने बताया कि वह कुछ समय पहले केरल में काम करता था, तभी से उसकी मानसिक हालत बिगड़ने लगी थी. इसी वजह से दो दिन पहले ही उसे कुनकुरी वापस बुलाया गया था. घटना के समय घर में मौजूद अन्य परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है जांच

जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो दृश्य बेहद वीभत्स था. आरोपी हत्या के बाद काफी आक्रामक हो गया था, जिसे पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, क्योंकि हत्या के बाद भी वह गाना गा रहा था. फिलहाल, आरोपी की मानसिक बीमारी, नशे की स्थिति और पारिवारिक विवाद, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ और जांच की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories