Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेल रहे 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और घटनास्थल से 47,500 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार, 8 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।
Janjgir-Champa News: पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
Janjgir-Champa News: कटरा जंगल में चल रहा था जुए का फड़
पुलिस को पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान कथित रूप से जुआ खेल रहे 9 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
Janjgir-Champa News: गिरफ्तार आरोपियों के नाम
Janjgir-Champa News: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दीपक राय (42), निवासी मड़वा, जिला बलौदाबाजार; रूपचंद रात्रे (36), निवासी देवरी, जिला बिलासपुर; संजू कुमार सूर्यवंशी (28), रमेश कुमार कश्यप (28), सुरेंद्र लहरे (26) और साहिल लहरे (22), निवासी रसौटा एवं झूलन क्षेत्र, जिला जांजगीर-चांपा; सुनील सिंह ठाकुर (27) और विशाल सिंह ठाकुर (24), निवासी कोटमीसोनार क्षेत्र; तथा मयंक शर्मा (22), निवासी उसलापुर, जिला बिलासपुर शामिल हैं।
Janjgir-Champa News: पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।


