Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : मड़ई मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, एसडीएम का तबादला,...

Jabalpur News : मड़ई मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, एसडीएम का तबादला, हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के मड़ई मस्जिद को लेकर उपजा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मस्जिद पर तैयार की गई एसडीएम की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। रिपोर्ट के कलेक्टर पेज पर सार्वजनिक होते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना ने एसडीएम का तबादला कर दिया, जिससे विवाद और भी भड़क गया।

Jabalpur News : गायत्री बाल मंदिर की जमीन पर मस्जिद बनाए जाने के आरोपों को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने मड़ई मस्जिद के पास कलेक्टर दीपक सक्सेना का अर्थी जुलूस निकाला और उनका पुतला दहन किया।

Jabalpur News : प्रदर्शन के दौरान मस्जिद के कथित अवैध हिस्से को तोड़ने की मांग करते हुए हिंदूवादी कार्यकर्ता बैरिकेटिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें रोका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

Jabalpur News : हिंदूवादी संगठनों ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को चरम पर ले जाया जाएगा। साथ ही 16 तारीख को जबलपुर बंद का आह्वान भी किया गया है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here