Jabalpur News : जबलपुर। व्हीकल फैक्ट्री सुरक्षा संस्थान से जुड़े वर्ष 2024 के चुनाव में अहम दस्तावेजों को गायब करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रांझी थाना पुलिस ने जांच उपरांत चार लोगों – प्रीति यादव, सरस्वती कोल, सागर पटेल और सज्जन कुमार – के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Jabalpur News : बताया जा रहा है कि फैक्ट्री चुनाव के दौरान इन चारों को निजी तौर पर नियुक्त किया गया था। चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज इन्होंने मिलकर गायब कर दिए, जिससे संस्थान की कार्यप्रणाली पर असर पड़ा।
Jabalpur News : पुलिस ने चारों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। दस्तावेज गायब करने के पीछे की मंशा और इसके संभावित असर को लेकर भी अधिकारियों द्वारा गहन पड़ताल की जा रही है।











