Jabalpur Breaking : जबलपुर। जिले में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे मिलावट रोधी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जबलपुर के दमोह नाका स्थित प्रसिद्ध प्रतिष्ठान ‘बाबू भाई स्वीट्स’ का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।
READ MORE : Gwalior News : बस पर भेड़-बकरियों की तरह भरी थीं 80 सवारियां, ट्रैफिक पुलिस ने रोका, जानें फिर क्या हुआ…
Jabalpur Breaking : खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह कार्रवाई प्रतिष्ठान में अस्वच्छ और अस्वस्थकर परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का निर्माण पाए जाने पर की है। जिला प्रशासन लगातार जबलपुर के सभी मिठाई प्रतिष्ठानों पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिले।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। ‘बाबू भाई स्वीट्स’ का पंजीयन निलंबित होना, प्रशासन की इस अभियान के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।











