Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

israel News : इज़राइल के खिलाफ यूरोप में बढ़ता दबाव: ब्रिटेन की चेतावनी, नीदरलैंड की पाबंदी

israel News : पिछले दो वर्षों से गाजा में हमास के खिलाफ अभियान चला रहे इज़राइल को अब यूरोपीय देशों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फ्रांस ने फिलिस्तीन को मान्यता देने की बात कही है, वहीं ब्रिटेन ने भी संकेत दिए हैं कि अगर गाजा में लड़ाई नहीं रुकी तो वह भी इसी दिशा में विचार कर सकता है। इस बीच, नीदरलैंड ने इज़राइल के दो प्रमुख नेताओं — विदेश मंत्री बेजालेल स्मॉट्रिक और सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर — के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही, कई यूरोपीय देशों ने इज़राइल को दी जाने वाली रिसर्च फंडिंग में कटौती का भी निर्णय लिया है। इन घटनाक्रमों से इज़राइल की यूरोप में स्थिति पहले से अधिक अलग-थलग होती दिखाई दे रही है।

READ MORE: Russia Earthquake : 8.0 तीव्रता के झटकों से हिल उठा इलाका, जापान तक सुनामी का खतरा…..

israel News : अमेरिका अब भी इज़राइल का खुलकर समर्थन कर रहा है, लेकिन यूरोप की दूरी बढ़ना चिंता का विषय बनता जा रहा है। फ्रांस के रुख पर इज़राइल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उसका कहना है कि फिलिस्तीन को मान्यता देना हमास के आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसे आर्थिक समर्थन देने जैसा है। इज़राइल ने चेतावनी दी है कि फ्रांस इस तरह के कदम उठाकर “आग से खेल” रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय देश गाजा में बिगड़ते हालात को अमानवीय बताते हुए इज़राइल पर दबाव बना रहे हैं। इसी दबाव के चलते इज़राइल ने हर दिन 10 घंटे तक सैन्य कार्रवाई रोकने की बात कही है ताकि मानवीय मदद पहुंचाई जा सके।

israel News : नीदरलैंड का भी कहना है कि उसका फैसला गाजा में मानवीय स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में है। वहां की सरकार का मानना है कि स्मॉट्रिक और बेन ग्विर जैसे नेताओं के बयानों से हिंसा को बढ़ावा मिला है और गाजा की स्थिति और बिगड़ी है। नीदरलैंड की ओर से इज़राइल के राजदूत मोदी एफरैम को तलब करने की तैयारी भी की जा रही है। विदेश मंत्री कासपर वालदेकाम्प ने एक आधिकारिक पत्र में सांसदों को सूचित किया है कि इन दोनों नेताओं पर देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यूरोपीय संघ की यह सख्त प्रतिक्रिया यह भी दर्शाती है कि वह इस मामले में अमेरिका की नीतियों से सहमत नहीं है।

 

READ MORE:Russia Earthquake : 8.0 तीव्रता के झटकों से हिल उठा इलाका, जापान तक सुनामी का खतरा…..

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS:सुकमा। पोटाकेबिन विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर प्रशासन सख्त,औचक निरीक्षण के बाद दो निलंबित, एक को नोटिस |

CG NEWS:सुकमा। जिले के चिंतलनार (चिंतागुफा) स्थित पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय...

Related Articles

Popular Categories