इजरायल ने किया न्यूक्लियर टेस्ट! डिमोना न्यूक्लियर साइट के पास कांपी धरती, टेंशन में ईरान-यमन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  गुरुवार सुबह करीब 9 बजे इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में उस वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए, जब लोग अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई, जबकि इसके झटके करीब 100 किलोमीटर तक महसूस किए गए।

कम तीव्रता, लेकिन असर दूर तक

विशेषज्ञों के अनुसार यह झटका हल्के से मध्यम स्तर का था, लेकिन इसकी अवधि और कंपन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उत्तरी इजरायल, मध्य क्षेत्र और यरुशलम के उत्तर तक लोगों ने कंपन महसूस किया। आमतौर पर इस क्षेत्र में हल्की भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग मानी जा रही है।

Read More : NGT Water Quality Order MP : NGT का ‘वाटर स्ट्राइक’: मध्यप्रदेश के सभी शहरों में दूषित पानी पर कड़ा प्रहार, कलेक्टरों को 14 सूत्रीय सख्त आदेश

डिमोना न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास आया भूकंप

सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि भूकंप का केंद्र इजरायल की डिमोना न्यूक्लियर फैसिलिटी के बेहद करीब बताया जा रहा है। इसी वजह से विशेषज्ञ और सोशल मीडिया यूजर्स यह आशंका जता रहे हैं कि कहीं यह किसी गुप्त न्यूक्लियर गतिविधि या परीक्षण से जुड़ा संकेत तो नहीं।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अमेरिकी फाइटर जेक शील्ड्स समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए कि क्या यह झटका किसी रणनीतिक चेतावनी का हिस्सा हो सकता है। हालांकि इजरायली प्रशासन की ओर से अभी तक किसी न्यूक्लियर गतिविधि की पुष्टि नहीं की गई है।

ईरान संकट के बीच बढ़ी संवेदनशीलता

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों और अमेरिका-इजरायल के साथ बढ़ते तनाव ने पूरे मध्य पूर्व को संवेदनशील बना रखा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि भूकंप का स्थान और समय, दोनों ही सुरक्षा और कूटनीतिक दृष्टि से अहम हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories