इंदौर। Indore Viral News : शहर के गौरी नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सिर पर हेलमेट पहनकर उस पर कैमरा लगा लिया। मामला प्रॉपर्टी विवाद और पड़ोसियों की धमकियों से जुड़ा है। युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को “हेलमेट कैमरामैन” बता रहा है।
Indore Viral News : फरियादी सतीश चौहान ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी बलिराम चौहान और मुन्ना चौहान लगातार उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में उनके परिवार पर जानलेवा हमले की आशंका है। इसी खतरे से बचने के लिए सतीश ने हेलमेट पर कैमरा लगाकर हर गतिविधि रिकॉर्ड करना शुरू किया है।
पीड़ित का कहना है कि वह पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो वायरल होने के बाद अब मामला चर्चाओं में आ गया है और लोग युवक के इस कदम को ‘जबरदस्त लेकिन दर्दनाक सुरक्षा उपाय’ कह रहे हैं। यह मामला न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आम आदमी किस हद तक खुद को सुरक्षित रखने के लिए मजबूर हो सकता है।













