Wednesday, March 25, 2026
29.1 C
Raipur

Indore Police Action Chandan Nagar : इंदौर में ‘सिंघम’ स्टाइल एक्शन: बैरिकेड्स पटकने वाले बदमाशों का चंदन नगर में निकाला जुलूस

Indore Police Action Chandan Nagar : इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। थाना चंदन नगर क्षेत्र के केशव नगर (पीली बिल्डिंग के पास) में बीती रात शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके गढ़ में ही उनका जुलूस निकाला।

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, चंदन नगर पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाए थे। तभी शराब के नशे में चूर बदमाशों ने न केवल उन बैरिकेड्स को उठाकर पटक दिया, बल्कि क्षेत्र में पथराव कर आम जनता के बीच दहशत फैला दी। इस उपद्रव के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई।

CCTV से हुई पहचान और गिरफ्तारी

थाना चंदन नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घेराबंदी की और दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम:

  1. कृष्ण उर्फ कान्हा

  2. रूपेश बताया है। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जुलूस निकालकर सरेराह मंगवाई माफी

बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म न हो और जनता के मन से डर निकले, इसके लिए पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया। आरोपियों को उसी स्थान पर ले जाया गया जहाँ उन्होंने तांडव मचाया था। वहां पुलिस ने उनका पैदल जुलूस निकाला। बदमाशों ने हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगी और बीच सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई।

जनता ने की पुलिस की सराहना

पुलिस की इस ‘ऑन द स्पॉट’ कार्रवाई को देखकर स्थानीय रहवासी बेहद खुश नजर आए। जब बदमाशों का जुलूस निकल रहा था, तब लोगों ने तालियां बजाकर इंदौर पुलिस के जज्बे की सराहना की। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि शहर की शांति भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories