Indore News : इंदौर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच से सीरीज के विजेता का फैसला होगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला मुकाबला चार विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने राजकोट में टीम इंडिया को हराकर जोरदार वापसी की थी।
Indore News : दरअसल आज का मुकाबला इंदौर के ऐतिहासिक होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस निर्णायक मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगे हैं। फैंस हाथों में तिरंगा लिए टीम इंडिया के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए।चंडीगढ़ से आए क्रिकेट प्रेमी रामबाबू ने बताया कि वह पिछले 16–18 वर्षों से टीम इंडिया को फॉलो कर रहे हैं और जहां भी भारत का मैच होता है, वहां पहुंचने की कोशिश करते हैं।
Indore News : उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस सीरीज में शानदार फॉर्म में है और विराट कोहली, रोहित शर्मा व शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद है। उनका मानना है कि अगर टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करती है तो मैच में बढ़त मिल सकती है, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने में भारतीय टीम, खासकर विराट कोहली, बेहद माहिर हैं।वहीं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें होलकर स्टेडियम पहुंच चुकी हैं और मैच की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इंदौर का दर्शक वर्ग हमेशा से टीम इंडिया के लिए भाग्यशाली माना जाता रहा है और फैंस को उम्मीद है कि आज यहां एक नया इतिहास रचेगा।अब देखना दिलचस्प होगा कि निर्णायक मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है और सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम करती है।











