Indore News :इंदौर : इंदौर के समीप ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकले चार दोस्तों की यात्रा उस समय दुखद मोड़ ले बैठी, जिसमें जब लोधिया कुंड में नहाने के दौरान नेवी ऑफिसर निखिल शुक्ला की डूबने से मौत हो गई। यह घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Indore News :दरअसल इंदौर के समीप ओंकारेश्वर की ओर निकले चार दोस्तों का समूह रास्ते में स्थित एक पर्यटन स्थल लोधिया कुंड पहुंचा। वहां सभी ने पार्टी का मन बनाया और नहाने के लिए पानी में उतर गए। इनमें से तीन को तैरना नहीं आता था, जबकि चौथे निखिल शुक्ला, जो कि भारतीय नेवी में अधिकारी थे, को तैराकी में महारत हासिल थी।जिसमें पुलिस के अनुसार निखिल गहरे पानी में उतर गया था।
Indore News :जिसके कुछ ही देर बाद वह डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस हादसे के बाद निखिल के परिजनों ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि निखिल पेशे से नेवी अधिकारी थे और समुद्र में तैराकी का उन्हें पूरा अनुभव था। ऐसे में किसी छोटे कुंड में डूबकर मौत होना संदेहास्पद है।
Indore News :परिजनों ने मामले की गहराई से जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। निखिल के दोस्तों से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो मौत के कारणों को स्पष्ट करने में मदद करेगी। साथ ही, मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके बयानों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।











