Indore News : इंदौर। कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इति तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस धारा में अधिकतम 10 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
Indore News : जानकारी के मुताबिक, देर रात अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने इति तिवारी को हिरासत में लिया। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या ने इंदौर के कारोबारी जगत को झकझोर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के पीछे मानसिक और आर्थिक दबाव की स्थितियां जुड़ी हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।











