Indore News: इंदौर : इंदौर में एक बेटी ने पिता के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवा और प्रेम का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। 55 वर्षीय राजेंद्र जैन की जान बचाने के लिए उनकी अविवाहित बेटी नेहा आज उन्हें अपना लिवर डोनेट करने जा रही है।
Indore News: नेहा ने इस नेक कार्य के लिए अपना व्यवसाय तक छोड़ दिया और पूरी तरह से पिता की देखभाल में जुट गई। राजेंद्र जैन का इलाज देश के कई बड़े अस्पतालों में कराया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अंत में डॉक्टरों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब केवल लिवर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प है।
Indore News: परिवार ने स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया, और आज लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया की जाएगी। नेहा की इस भावनात्मक और साहसिक पहल ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
READ MORE: Mihona News: मिहोना तहसीलदार की मानवता की मिसाल, बीमार बच्ची को सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल











