Indore News : इंदौर : कनाडिया थाने के आरक्षक द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने पुलिस विभाग को हिला कर रख दिया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने वास्तव में जहर खाया था या नहीं। एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के आदेश सीपी द्वारा दे दिए गए हैं।
Indore News : उन्होंने कहा कि यह जांच की जाएगी कि किन परिस्थितियों में आरक्षक ने ऐसा कदम उठाया। हमारे यहां रोल कॉल की व्यवस्था है, जिसमें एसीपी और एडिशनल डीसीपी शाम को विशेष रूप से शामिल होते हैं। वहां पर मौजूद स्टाफ की राय और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश भी दर्ज किए जाते हैं। ऐसे में यह घटना गंभीर सवाल खड़े करती है कि सिस्टम में कहां कमी रह गई।
Indore News : एडिशनल कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि प्राथमिक जांच में सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा। क्या अधिकारी निजी तनाव में थे, किसी बात को लेकर अवसादग्रस्त थे, या फिर कोई और कारण था, इसकी तहकीकात होगी। उन्होंने कहा कि स्टाफ के बयान लिए जाएंगे और उनकी बातों को वरिष्ठ कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा।
Indore News : उन्होंने यह भी कहा कि यह निश्चित रूप से जांच का विषय है कि यह कदम व्यक्तिगत कारणों से उठाया गया या किसी तरह का दवाब या शिकायत इसके पीछे थी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











