Sunday, April 5, 2026
26.1 C
Raipur

Indore News : रीगल डीसीपी कार्यालय के पास आरक्षक ने जहर खाकर किया आत्महत्या प्रयास, पुलिस ने किया अस्पताल में भर्ती

Indore News : इंदौर : रीगल तिराहा स्थित डीसीपी कार्यालय पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मानपुर थाने में पदस्थ आरक्षक गजराज सिंह सिकरवार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बेटी की दुर्घटना में मृत्यु से डिप्रेशन में उठाया आत्महत्या का कदम.

 

 

 

 

Indore News : बताया जा रहा है कि आरक्षक की बेटी ईशा की हाल ही में बाणगंगा क्षेत्र में रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना से मानसिक रूप से व्यथित आरक्षक ने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचे। तत्काल प्रभाव से आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार बंधु भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। बताया गया कि आरक्षक द्वारा कुछ समय पूर्व विभागीय अधिकारियों को एक आवेदन भी दिया गया था.

Indore News : जिसमें उसने व्यक्तिगत समस्याओं और मानसिक तनाव का जिक्र किया था। अधिकारियों ने कहा कि आवेदन की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी कार्यालय परिसर में हुई इस घटना से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट तलब की है और मानपुर थाने के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, अस्पताल में भर्ती आरक्षक की स्थिति पर चिकित्सक लगातार नजर बनाए हुए हैं। यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि पुलिसकर्मियों पर लगातार बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर विभाग को अब संवेदनशील और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

रायपुर को जाम से मिलेगी निजात! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 12 लाख लोगों को सीधा फायदा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को...

C.G News : बस्तर में भूकंप के झटके! जगदलपुर समेत कई इलाकों में हिली धरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर सहित बस्तर...

Related Articles

Popular Categories