Indore News : इंदौर : आयुष्मान योजना का फायदा गरीब मरीजों तक पहुँचे, इसके लिए सरकार बड़े-बड़े दावे करती हे। लेकिन इंदौर में एक निजी अस्पताल ने इस योजना का खुलेआम उल्लंघन कर दिया। आरोप है कि अस्पताल ने मरीजों से नगद वसूली की और योग्य डॉक्टर तक मौजूद नहीं थे। शिकायत के बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम वहाँ पहुँची तो तथ्य सामने आए।
Indore News : इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही और आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से नकद वसूली करने का आरोप लगा है।जनसुनवाई के माध्यम से मिली शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल में बीस से ज्यादा मरीज भर्ती थे, जिनमें कई गंभीर हालत में थे… लेकिन पूरे अस्पताल में एक भी योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं था।
Indore News : शिकायतों में यह भी सामने आया कि अस्पताल प्रबंधन आयुष्मान कार्डधारकों से कैश पेमेंट लेकर भर्ती कर रहा था। जबकि योजना के तहत मरीज से कोई अतिरिक्त शुल्क लेना सख़्त मना है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी करने। स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम से भवन का नक्शा तलब किया है। यदि निर्माण अवैध निकला तो निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।











