Indore News: जिला अस्पताल में घुसा 5 फीट लंबा जहरीला सांप, प्रसूता वार्ड के पास मची अफरा-तफरी

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित गोविंद वल्लभ पंत जिला अस्पताल में जहरीले सांप के निकलने से हड़कंप मच गया। महिला वार्ड के सामने ऑपरेशन थिएटर के पास करीब 5 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सांप को देखकर अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Indore News: अस्पताल परिसर में सांप निकलने से मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते हैं, ऐसे में जहरीले जीव का दिखाई देना चिंता बढ़ाने वाला है।

आयशर ट्रक के साथ सांप आने की आशंका

Indore News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दूसरे अस्पताल से सामान लेकर आए एक आयशर ट्रक के साथ सांप के परिसर में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सांप अस्पताल में कैसे पहुंचा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों और निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। इसके बाद रात में ही उसे सिरपुर तालाब के पास झाड़ियों में छोड़ दिया गया।

सफाई व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

सरकारी अस्पताल में सांप निकलने की घटना ने परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चूहे और कॉकरोच जैसी समस्याओं के बीच अब जहरीले सांप की मौजूदगी ने मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है।

Indore News: सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में इस तरह के जहरीले जीवों की पहुंच रोकने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? फिलहाल, घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *