निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के देवास नाका इलाके में स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने एक होटल/रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा खतरा
आग लगने के दौरान रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
Read more : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में बढ़ेगा तापमान, हीटवेव की चेतावनी
कोई जनहानि नहीं
राहत की बात यह रही कि इस आगजनी की घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, रेस्टोरेंट में काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।











