Indore Crime : इंदौर : इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में स्थित मिलन हाइट्स बिल्डिंग में शनिवार अलसुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। व्यापारी चिराग जैन की उनके ही पूर्व व्यवसायिक साझेदार विवेक जैन ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।
Indore Crime : दरअसल आरोपी विवेक जैन ने सुबह घर में घुसकर चिराग जैन पर हमला कर दिया। चाकू से किए गए ताबड़तोड़ वारों में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त चिराग की पत्नी बाहर गई हुई थी और उनका बेटा भी घर पर मौजूद था, जिसने हमलावर को पहचान लिया। जिसमें सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Indore Crime : आरोपी की तलाश में पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद और पूर्व व्यावसायिक मतभेद को इस हमले की वजह माना जा रहा है। कनाडिया पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।













