Indore Crime : इंदौर : बड़गोंदा थाना क्षेत्र में एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया है जहां एक महिला ने युवक से दोस्ती की और एक रिसॉर्ट में मिलने को बुलाया जब युवक और महिला रिसोर्ट के रूम में पहुंचे इस दौरान महिला में अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया और युवक से रूपए की मांग की पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है….
Indore Crime : डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि घटना बढ़ गोंदा थाना क्षेत्र में स्थित एक रिसॉर्ट की है जहां पर एक युवक की दोस्ती महिला से हुई थी और महिला ने युवक को एक रिसॉर्ट में मिलने के लिए बुलाया जैसे ही महिला और युवक रिसोर्ट के रूम में पहुंचे इस दौरान महिला ने मैसेज कर अपने दो अन्य साथियों को वहां पर बुला लिया और युवक से रूपयों की मांग की और उसे धमकाया कि अगर रुपए नहीं दिए तो दुष्कर्म के केस में फंसा कर तुम्हें जेल भिजवा देंगे वहां से निकलने के बाद युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.
Indore Crime : प्राथमिक जानकारी में तीनों आरोपियों की पहचान हो गई है जिसमें दो महिला और एक युवक शामिल है महिलाओं की पहचान भावना गुप्ता साधना गुप्ता और युवक विवेक का नाम समाने आया है तीनों आरोपी इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं फिलहाल एक्सटॉर्शन का केस दर्ज कर जांच की जा रही है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस घटना में पूरा गिरोह सक्रिय तो नहीं है फिलहाल तीनों आरोपी फरार है जिनकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है..











