M.P Crime : इंदौर में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

Rahul Goshwami

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

 मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि SGSITS कॉलेज के पास सार्वजनिक शौचालय के सामने दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े हैं और उनके पास अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

 तलाशी में मिली ब्राउन शुगर और मोबाइल

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सौरभ और गौरव बताए। तलाशी लेने पर उनके पास से ग्राम मात्रा से अधिक ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त मादक पदार्थ और मोबाइल की कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई जा रही है।

 सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेचते थे

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कम कीमत पर नशा खरीदकर ऊंचे दामों में बेचते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था।

Read More : M.P में फर्जी नियुक्तियों का आरोप! कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने उठाए सवाल, संगठित रैकेट होने का आरोप

 पूछताछ जारी, नेटवर्क की जांच

क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर पूरे सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *