Indore Bomb Threat : बॉम्बे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी…..

Parivesh

इंदौर। Indore Bomb Threat : बॉम्बे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। यह धमकी हॉस्पिटल के आधिकारिक ईमेल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई। मेल में धमकी भरा संदेश था, जिसके बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने लसूड़िया थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, यह मेल एक फर्जी ईमेल आईडी divijprabhakaralakshmi से भेजा गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। शिकायत राहुल पाराशर द्वारा दर्ज कराई गई।

टीआई तारेश सोनी ने बताया कि अज्ञात ईमेल आईडी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मेल की सत्यता और प्रेषक की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *