Thursday, March 26, 2026
25.5 C
Raipur

रायपुर : 23 को भारत–न्यूजीलैंड के बीच T-20 मैच, टिकट के लिए इंडोर स्टेडियम में भारी भीड़, स्टूडेंट्स में जबरदस्त उत्साह

रायपुर: 23 जनवरी को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैच की टिकटों के लिए स्टेडियम के काउंटर पर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भीड़ उमड़ पड़ी है। स्टूडेंट्स के लिए टिकट की कीमत 800 रुपये तय की गई है, और एक स्टूडेंट को केवल एक ही टिकट दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक छात्रों को मैच देखने का अवसर मिल सके।

ऑनलाइन और फिजिकल टिकट की सुविधा

टिकट बिक्री के लिए स्टेडियम में विशेष काउंटर बनाए गए हैं। ऑनलाइन खरीदे गए टिकट धारकों के लिए अलग से फिजिकल टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है। पहले चरण की बिक्री में करीब 12 हजार टिकट महज आधे घंटे में बिक गए, जिससे मैच को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्टूडेंट्स में मैच देखने का उत्साह

सुबह से ही स्टूडेंट्स और क्रिकेट फैंस इंडोर स्टेडियम के बाहर लंबी कतार में खड़े हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था और बाउंसर्स की तैनाती की गई है। मैच देखने आए दर्शक कहते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रोमांचक होगा, इसलिए वे इसे लाइव देखना चाहते हैं।

Read More : इंदौर में बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर IT का छापा, कई ठिकानों पर सर्चिंग जारी, दबिश से हड़कंप, Video वायरल

टिकट की कैटेगरी और कीमतें

  • Upper 2 और Upper 4 – ₹2,000

  • Lower 2, 4, 7, 9 – Upper 1, 5, 6, 10 – ₹2,500

  • Lower 5 और Lower 6 – ₹3,000

  • Lower 10A और 10B – ₹3,500

  • Silver (4th Floor – Buffet सहित) – ₹7,500

  • Gold (2nd Floor – Buffet सहित) – ₹10,000

  • Platinum (1st Floor – Buffet सहित) – ₹12,500

  • Corporate Box – ₹25,000

सुरक्षा और प्रतिबंधित वस्तुएं

  • स्टेडियम में पहली इनिंग के बाद कोई भी प्रवेश नहीं पाएगा।

  • 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स और 45 क्रिकेट संघ अधिकारी तैनात रहेंगे।

  • 13 एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी: पुलिस, स्टाफ और बाउंसर्स।

  • प्रतिबंधित सामान: बोतलें, लाइटर, कैमरा, हेलमेट, बैकपैक, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, ज्वलनशील और नुकीली चीजें।

खाने-पीने की सामग्री पर सख्ती

CSCS ने स्टेडियम में खाद्य सामग्री की बिक्री पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है ताकि दर्शकों से मनमानी कीमतें न वसूली जाएं।इस बार का भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला स्टूडेंट्स और क्रिकेट फैंस दोनों के लिए बेहद रोमांचक और सुरक्षित अनुभव प्रदान करने वाला है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories