Wednesday, April 1, 2026
25.8 C
Raipur

Illegal Weapons Seized Chhattisgarh : राजनांदगांव में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: हथियार लहराकर डराने वाले 7 गुंडे गिरफ्तार, पिस्टल और कट्टे बरामद

Illegal Weapons Seized Chhattisgarh : राजनांदगांव (13 फरवरी 2026): राजनांदगांव पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर के पटरी पार क्षेत्र में हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों को डराने-धमकाने वाले सात शातिर आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई का खुलासा पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।

कब्रिस्तान के पास मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजे चीखली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शंकरपुर (वार्ड क्रमांक 9) स्थित कब्रिस्तान के पास कुछ युवक पिस्तौल और देशी कट्टा लेकर लोगों को डरा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की और मौके से 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से निम्नलिखित हथियार बरामद किए गए:

  • 02 नग देशी कट्टा

  • 02 नग पिस्टल

  • 01 नग जिंदा कारतूस

  • (कुल 4 फायर आर्म्स)

मध्यप्रदेश के धार जिले से लाए थे हथियार

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ये हथियार मध्यप्रदेश के धार जिले से तस्करी कर लाए थे। उन्होंने भोपाल तक का सफर ट्रेन से तय किया और वहां से बस के माध्यम से हथियार लेकर राजनांदगांव पहुंचे थे।

आदतन अपराधी हैं सभी आरोपी

पुलिस के अनुसार, इन सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास (धारा 307), छेड़खानी (धारा 354) और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि जिस तरह से ये हथियार लहरा रहे थे, उससे साफ है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 111 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब इन हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories