Wednesday, August 26, 2026
Home National IGI Airport Crisis : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी तकनीकी खराबी! 100 फ्लाइट्स...

IGI Airport Crisis : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी तकनीकी खराबी! 100 फ्लाइट्स डिले, जानें पूरा माजरा

IGI Airport Crisis
IGI Airport Crisis

IGI Airport Crisis/नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार,दिल्ली एयरपोर्ट पर आज यानी शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। इस बाबत न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, बीते गुरुवार शाम से ही यह समस्या बनी हुई है, जिससे एयर कंट्रोलर्स को फ्लाइट शेड्यूल समय पर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि अधिकारियों ने मैनुअल प्रक्रियाओं का सहारा लेकर स्थिति को नियंत्रित किया है और उम्मीद जताई है कि सिस्टम जल्द ही सामान्य हो जाएगा।

वहीं इस परेशानी के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोलर अब मैन्युअली फ्लाइट शेड्यूल तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ी आई है, जो विमान के टेकऑफ और लैंडिंग की जानकारी एयर कंट्रोल को भेजता है। सिस्टम में खराबी के कारण कंट्रोलर्स पुराने डेटा का उपयोग कर मैन्युअली शेड्यूल तैयार कर रहे हैं।

Read More : Jagdalpur Airport News : बस्तर की हवाई कनेक्टिविटी वेंटिलेटर पर, दिल्ली रूट से बिलासपुर का संपर्क कटा…यात्रियों में आक्रोश….

IGI Airport Crisis इस तकनीकी समस्या के चलते कई उड़ानों को लगभग 50 मिनट तक देरी से उड़ना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार, गुरुवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट से 513 उड़ानों में देरी दर्ज की गई थी। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को धैर्य बनाए रखने और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है।

तकनीकी समस्या और समाधान:
IGI Airport Crisis मामले पर ATC अधिकारियों का कहना है कि AMSS में सॉफ्टवेयर ग्लिच के कारण फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी सही समय पर नहीं मिल रही थी। हालांकि तकनीकी टीम इस समस्या को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि सिस्टम जल्द ही सामान्य हो जाएगा।

Read More : Gwalior Airport GPS Case : एयरपोर्ट पर हड़कंप : नीदरलैंड के यात्री के बैग से प्रतिबंधित GPS डिवाइस जब्त…

यात्रियों के लिए जरुरी सलाह
इस मुद्दे पर एयरलाइंस ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी उड़ान का स्टेटस समय-समय पर जांचते रहें और निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुँचें। मामले पर विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की तकनीकी खामियां आम तौर पर अस्थायी होती हैं, लेकिन इससे विमान परिचालन में देरी होना स्वाभाविक है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here