Wednesday, February 4, 2026
16.9 C
Raipur

ICC T20 World Cup : ICC T20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मुकाबलों का पूरा शेड्यूल जारी, भारत का पहला मैच आज

ICC T20 World Cup : नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों को परिस्थितियों के अनुरूप ढलने का मौका देने के लिए वॉर्म-अप मुकाबले खेले जाएंगे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास मैचों का आगाज आज से हो रहा है।

ICC T20 World Cup : टीम इंडिया को कुल तीन वॉर्म-अप मुकाबले खेलने हैं। इनमें से दो मैच भारतीय ए टीम अन्य टीमों को अभ्यास कराने के उद्देश्य से खेलेगी, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली सीनियर टीम इंडिया टूर्नामेंट से पहले सिर्फ एक वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

ICC T20 World Cup : T20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच कब से कब तक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मुकाबले 2 फरवरी से 6 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।

ICC T20 World Cup : T20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म-अप मैच क्यों जरूरी

वॉर्म-अप मैचों का उद्देश्य टीमों को कम दबाव वाले माहौल में अपनी तैयारियों को परखने का मौका देना होता है। आधिकारिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तुलना में इन मैचों में अधिक लचीलापन होता है। सभी 15 खिलाड़ी खेल सकते हैं और टॉस के समय फिक्स प्लेइंग इलेवन घोषित करना जरूरी नहीं होता। इससे टीमों को खिलाड़ियों को रोटेट करने, वर्कलोड मैनेज करने और बिना नतीजे की चिंता किए विभिन्न संयोजनों को आजमाने का अवसर मिलता है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल
2 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे
2 फरवरी – इंडिया ए बनाम USA, नवी मुंबई, शाम 5 बजे
2 फरवरी – कनाडा बनाम इटली, चेन्नई, शाम 7 बजे

3 फरवरी – श्रीलंका ए बनाम ओमान, कोलंबो, दोपहर 1 बजे
3 फरवरी – नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
3 फरवरी – नेपाल बनाम UAE, चेन्नई, शाम 5 बजे

4 फरवरी – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड, बेंगलुरु, दोपहर 1 बजे
4 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे
4 फरवरी – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, शाम 5 बजे
4 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, नवी मुंबई, शाम 7 बजे

5 फरवरी – ओमान बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो, दोपहर 1 बजे
5 फरवरी – कनाडा बनाम नेपाल, चेन्नई, दोपहर 3 बजे
5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम USA, नवी मुंबई, शाम 5 बजे

6 फरवरी – इटली बनाम UAE, चेन्नई, दोपहर 3 बजे
6 फरवरी – इंडिया ए बनाम नामीबिया, बेंगलुरु, शाम 5 बजे

ICC T20 World Cup : वॉर्म-अप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट

ICC T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टीवी पर इन मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हालांकि, सभी वॉर्म-अप मैचों का लाइव प्रसारण नहीं होगा, केवल चुनिंदा मुकाबले ही दर्शकों को लाइव देखने को मिलेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Latest YouTube Shorts

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds