राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : राजस्थान | राजस्थान के दौसा जिले में खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत से भयंकर सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : हादसा सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ, जब श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के एटा से खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर वापस जा रहे थे। घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से 8 को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और 4-5 की हालत आईसीयू में नाजुक बनी हुई है।
दौसा प्रशासन और पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
यह हादसा श्रद्धालुओं के लिए एक दुखद और संवेदनशील घटना साबित हुआ है, और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।











