गुवाहाटी। Hit And Run Case : असम की चर्चित अभिनेत्री नंदिनी कश्यप एक हिट एंड रन केस में गिरफ्त में आ गई हैं। बुधवार देर रात पुलिस ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया, जब वह सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गई थीं। आरोप है कि नंदिनी ने अपनी SUV से एक दोपहिया सवार युवक को टक्कर मारी और बिना रुके घटनास्थल से फरार हो गईं। गंभीर रूप से घायल युवक समीउल हक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Hit And Run Case : CCTV फुटेज बना गिरफ्तारी की बड़ी वजह
हादसे के बाद पुलिस के पास कोई स्पष्ट नाम नहीं था, मगर मौके पर लगे CCTV कैमरों ने पूरी कहानी उजागर कर दी। फुटेज में नंदिनी की कार टक्कर मारते और घटनास्थल से भागते साफ नजर आ रही है। पुलिस ने फौरन उनकी लोकेशन ट्रेस कर हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में अभिनेत्री ने पहले गलती मानने से इनकार किया, मगर सबूतों के सामने झुकना पड़ा।
Hit And Run Case
पहले जमानती धाराएं, अब गैर-जमानती अपराध में फंसीं नंदिनी
डीसीपी बोरा के अनुसार, पहले यह केस जमानती धाराओं में दर्ज था, लेकिन समीउल हक की मौत के बाद इसे गैर-जमानती अपराध में बदल दिया गया। पुलिस ने कोर्ट में नंदिनी की पांच दिन की रिमांड मांगी है। उनके खिलाफ पहले भी तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर कई जिलों में चालान कट चुके हैं।
कौन हैं नंदिनी कश्यप?
नंदिनी कश्यप असम की उभरती हुई फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने गुवाहाटी और मेघालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। हाल ही में वे निर्देशक रूपक गोगोई की हिट फिल्म ‘रुद्र’ में सुरभि के रोल में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग मजबूत है, इंस्टाग्राम पर उनके 52.5k फॉलोअर्स हैं।
तेज रफ्तार की शौकीन, पर लापरवाही भारी पड़ी
नंदिनी पर पहले भी तेज गति से वाहन चलाने पर कई बार जुर्माना लगाया जा चुका है, मगर इस बार लापरवाही ने एक जान ले ली। असम पुलिस अब उनके खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।











