hindi film industry : 16 साल की उम्र में घर छोड़कर 10 रुपये के लिए किया वेटर का काम, संघर्ष के बाद बनी सफलता की कहानी

hindi film industry :हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाई और अपनी मेहनत से सफलता हासिल की। इन्हीं में से एक हैं हर्षवर्धन राणे, जिन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। कभी 10 रुपये के लिए काम करने वाले हर्षवर्धन आज करोड़ों रुपये कमाने वाले सफल एक्टर बन चुके हैं।

hindi film industry :आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में जन्मे और ग्वालियर में पले-बढ़े हर्षवर्धन राणे के पिता डॉक्टर थे, लेकिन उन्होंने पिता के रास्ते पर चलने से इनकार कर दिया। एक्टिंग का सपना लेकर वे सिर्फ 200 रुपये लेकर घर से निकल पड़े। उन्हें यह तो पता था कि अभिनेता बनना है, लेकिन रास्ता कैसे मिलेगा यह नहीं जानते थे।

 

READ MORE: Hobart T20 : टीम इंडिया ने दिया करारा जवाब, अर्शदीप की आग और सुंदर का गदर, ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर सीरीज 1-1 से बराबर…

hindi film industry : दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले वेटर का काम किया, जिसके लिए उन्हें रोजाना 10 से 20 रुपये मिलते थे। उन्होंने बताया कि उस समय उनके पास साफ पानी और बाथरूम की सुविधा तक नहीं थी। हर्षवर्धन ने हॉस्टल मेस में वेटर के तौर पर काम किया और एक STD बूथ पर रजिस्टर मेंटेन करने का काम भी किया। धीरे-धीरे उन्होंने कैफे में काम करना शुरू किया, जिससे उन्हें 20 रुपये रोज मिलने लगे।

hindi film industry : उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि शुरुआत में सबसे बड़ा संघर्ष खाने का था, फिर वॉशरूम और सफाई की सुविधा ढूंढने का। उन्होंने बताया कि जब पहली बार उन्होंने कमाई की तो अपनी कमाई से एक परफ्यूम खरीदा और मैकडॉनल्ड्स में शेक पिया।

hindi film industry :इसके बाद हर्षवर्धन मुंबई पहुंचे, जहां उन्हें पहला मौका टीवी शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में मिला। घर छोड़े हुए करीब 8 साल बाद उन्हें एक्टिंग से पैसे मिलने शुरू हुए। फिर उन्होंने फिल्म ‘थकिता थकिता’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने राणा दग्गुबाती और जेनेलिया देशमुख के साथ फिल्म ‘ना इष्टम’ में काम किया, जिससे उन्हें पहचान मिली।

hindi film industry : धीरे-धीरे उन्हें नियमित काम मिलने लगा और वे साल में दो फिल्में करने लगे। साल 2016 में उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से डेब्यू किया। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। लगभग एक दशक बाद यह फिल्म दोबारा रिलीज हुई और दुनियाभर में 53 करोड़ रुपये की कमाई की।

hindi film industry :फिलहाल हर्षवर्धन राणे अपनी नई फिल्म ‘एक दीवानी की दिवानियत’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का निर्देशन मिलाप जवेरी ने किया है और इसमें सोनम बाजवा, शाद रंधावा और सचिन खेडेकर भी नजर आए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories