तेज आंधी का कहर : राइस मिल की छत गिरी, 2 मजदूरों की मौत….

Parivesh

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में मौसम का अचानक बदला मिजाज अब जानलेवा साबित हो रहा है।कल  दोपहर के बाद प्रदेश के कई इलाकों में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जहां सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं बेमेतरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया।

ग्राम राखी स्थित सूरज राइस मिल की छत तेज तूफानी हवाओं के चलते अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के वक्त मिल में काम कर रहे मजदूरों में से दो श्रमिक छत के मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा और भारी शोर के बीच अचानक छत के गिरने से मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, और परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि देने की बात कही गई है।

इस बीच, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों में रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *