Tuesday, October 6, 2026
Home Health Health Tips: पैरों के तलवों में बार-बार होती है जलन? सिर्फ Vitamin...

Health Tips: पैरों के तलवों में बार-बार होती है जलन? सिर्फ Vitamin B12 की कमी नहीं, इन वजहों को भी जानें

Health Tips: कभी पैरों के तलवों में अचानक गर्मी महसूस होना, जलन, चुभन या झुनझुनी शुरू हो जाए तो इसे नजरअंदाज करना आसान नहीं होता। कई बार यह परेशानी कुछ देर में ठीक हो जाती है, लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो या लक्षण बढ़ने लगें, तो इसके पीछे किसी स्वास्थ्य समस्या की भूमिका हो सकती है। अक्सर पैरों में जलन को Vitamin B12 की कमी से जोड़ दिया जाता है, लेकिन इसके पीछे नसों से जुड़ी परेशानी, डायबिटीज, कुछ दवाएं, शराब का अधिक सेवन और दूसरी मेडिकल स्थितियां भी हो सकती हैं।

नसों पर असर पड़ने से हो सकती है जलन

पैरों में जलन का एक प्रमुख कारण peripheral neuropathy  यानी नसों को होने वाला नुकसान हो सकता है। इसमें पैरों और हाथों में जलन, झुनझुनी, सुन्नपन, दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। कई लोगों में ये लक्षण रात के समय ज्यादा परेशान करते हैं। नसों के प्रभावित होने पर सामान्य तापमान या हल्का स्पर्श भी असामान्य संवेदना की तरह महसूस हो सकता है।

Vitamin B12 भी बन सकता है वजह

Vitamin B12 शरीर के सामान्य न्यूरोलॉजिकल कामकाज के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर नसों से जुड़े लक्षण दिखाई दे सकते हैं, इसलिए लगातार जलन या झुनझुनी होने पर डॉक्टर जरूरत के अनुसार B12 की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। लेकिन बिना जांच के हर मामले को B12 की कमी मान लेना सही नहीं है।

Vitamin B6 भी बन सकता है वजह

Vitamin B6 को लेकर एक जरूरी बात यह है कि इसकी कमी ही नहीं, बल्कि सप्लीमेंट के जरिए लंबे समय तक बहुत ज्यादा मात्रा लेना भी नसों को नुकसान पहुंचा सकता है।

डयबिटीज में क्यों जलते हैं पैर?

डायबिटीज भी पैरों में जलन का महत्वपूर्ण कारण हो सकती है। लंबे समय तक ब्लड शुगर ज्यादा रहने पर नसों और उन्हें पोषण देने वाली छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इससे diabetic peripheral neuropathy विकसित हो सकती है, जिसमें पैरों में जलन, चुभन, दर्द या सुन्नपन जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं।

इसके अलावा थायरॉइड या किडनी से जुड़ी समस्या, ज्यादा शराब का सेवन और कुछ दवाएं भी neuropathy से जुड़ी हो सकती हैं।

कब डॉक्टर से जांच करानी चाहिए?

अगर पैरों में जलन कभी-कभार हो और थोड़ी देर में ठीक हो जाए, तो कारण अलग हो सकता है। लेकिन लगातार या बढ़ती हुई जलन, सुन्नपन, कमजोरी, चलने में संतुलन बिगड़ना, बार-बार जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डायबिटीज वाले लोगों में पैरों की नसों से जुड़ी समस्या पर खास ध्यान देना जरूरी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here