Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh अचानक शराब दुकान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप जानें पूरा मामला

अचानक शराब दुकान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप जानें पूरा मामला

अचानक शराब दुकान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप जानें पूरा मामला
अचानक शराब दुकान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप जानें पूरा मामला

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही दौरे के दौरान अचानक पेंड्रा की शराब दुकान का निरीक्षण कर सभी को चौंका दिया। उनके साथ कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी भी मौजूद थीं। मंत्री ने दुकान में शराब की वैरायटी, स्टॉक और बिक्री व्यवस्था की जानकारी ली और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के निर्देश दिए। उनके इस दौरे से जहां अफसरों में हड़कंप मच गया, वहीं राजनीतिक हलकों और आम जनता के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

Health Minister at liquor shop, image source: ibc24

मीडिया से बातचीत में जायसवाल ने कहा कि यह निरीक्षण अवैध शराब पर रोक लगाने और राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सतत प्रक्रिया का हिस्सा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का काम शराब की दुकानों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करना भी है, ताकि अवैध कारोबार पर अंकुश लगे। मंत्री ने कहा कि घोषणापत्र में शराबबंदी का वादा नहीं था, लेकिन सरकार धीरे-धीरे इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here