Gwalior News : ग्वालियर। जिले के बेहटा पुलिस चौकी के पास शासकीय नर्सरी के पास बिजली विभाग की लापरवाही ने एक गरीब किसान की मेहनत और रोजगार बर्बाद कर दिया। बिजली का पोल गिरने के कारण करंट फैल गया, जिससे किसान जय श्रीराम बघेल की चार भैंसें करंट लगने से मर गईं।
Gwalior News : किसान ने पहले भी कई बार बिजली विभाग को समस्या की शिकायत की थी, लेकिन विभाग ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस हादसे से जय श्रीराम बघेल और उनका परिवार सदमे में हैं, क्योंकि भैंसें उनके रोज़गार और आजीविका का मुख्य साधन थीं।
स्थानीय लोग और किसान इस लापरवाही से नाराज हैं और बिजली विभाग से तत्काल राहत की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से भी कारगर कदम उठाने की अपील की जा रही है।











