Monday, February 16, 2026
17 C
Raipur

Gwalior News : जीआरपी की बड़ी कामयाबी: 65 हजार के इनामी कुख्यात राजवीर सांसी को हरियाणा से दबोचा

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर जीआरपी ने दस साल से फरार चल रहे कुख्यात सांसी गैंग के सरगना को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी स्थाई वारंटों के विशेष अभियान के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत वर्षों से फरार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस ने 65,000 हज़ार रूपये के इनामी और करीब एक दर्जन पुराने मामलों में वांछित राजवीर सांसी को हरियाणा के रोहतक जिले से गिरफ्तार किया है।

Gwalior News : दरअसल राजवीर सांसी पिछले दस वर्षों से पुलिस की पकड़ से दूर था। वह कुख्यात सांसी गैंग का लीडर है, जो ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को शिकार बनाकर उनका कीमती सामान चुराने में माहिर था। यह गिरोह देशभर में विभिन्न ट्रेनों में सक्रिय रहता था, खासकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर, इटारसी, भोपाल, बिना, आमला जैसे इलाकों में रहता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट और रेल अधिनियम के तहत गंभीर धाराएं शामिल हैं।ग्वालियर जीआरपी की एक विशेष टीम ने पुरानी केस फाइलों और फरार अपराधियों की सूची को फिर से खंगालना शुरू किया। इसमें उन्हें राजवीर सांसी के खिलाफ जारी स्थाई वारंटों के बारे में जानकारी मिली।

Gwalior News : एक इनपुट के आधार पर पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और पुराने सहयोगियों की निगरानी के जरिए उसकी गतिविधियों को चिन्हित किया। कड़ी मेहनत और सतर्कता के बाद टीम को यह जानकारी मिली कि आरोपी इस समय हरियाणा के रोहतक जिले में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम हरियाणा रवाना हुई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। सांसी गैंग की कार्यशैली बेहद संगठित और शातिराना थी।

Gwalior News : ये लोग ट्रेनों में टिकट लेकर सामान्य यात्रियों की तरह यात्रा करते थे और फिर मौका देखकर यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करते थे। कई बार गैंग के सदस्य यात्रियों से दोस्ताना व्यवहार कर उन्हें झांसे में लेते थे और फिर झपकियों या भीड़ का फायदा उठाकर कीमती बैग, मोबाइल, गहने और नकदी चुरा लेते थे। खास बात यह थी कि इनकी कार्यशैली इतनी पेशेवर थी कि कई मामलों में यात्रियों को तुरंत पता भी नहीं चलता था कि उनका सामान कब और कैसे चोरी हुआ।

Gwalior News : थाना जीआरपी ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे स्थाई वारंट तामील अभियान के तहत यह गिरफ्तारी न केवल एक बड़ी कामयाबी है, बल्कि इससे पुलिस की कार्यकुशलता और निगरानी तंत्र की मजबूती भी सिद्ध होती है। ग्वालियर जीआरपी के अनुसार, इस गिरफ्तारी से सांसी गैंग के सभी सदस्य पहले गिरफ्तार हो चुके है। फिलहाल पुलिस ने सांसी गैंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds