Gwalior News : ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में देर रात बेखौफ बदमाशों ने गोलीबारी और पथराव कर सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक मोहन प्रजापति का पैसों के लेनदेन को लेकर देबू जाटव से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में देबू जाटव अपने साथियों के साथ पहुंचा और मोहन प्रजापति के घर पर फायरिंग कर दी। हमले के दौरान घर पर जमकर पथराव भी किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Gwalior News : पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बहोड़ापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और मोहन प्रजापति की शिकायत पर देबू जाटव समेत उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।











