ग्वालियर। Gwalior News : जिले के डबरा क्षेत्र से 21 अगस्त को कोचिंग के बहाने घर से निकला दसवीं का नाबालिक छात्र 26 दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटा है। परिजनों ने शहर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू की।
Gwalior News : पुलिस ने सिंध नदी में तीन दिनों तक सर्चिंग अभियान चलाया और 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, हाइवे के कैमरे तथा 40 मोबाइल फोन की जांच की, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि उन्होंने 200 किलोमीटर के दायरे में संभावित जगहों पर जांच की, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
मामले में नया मोड़ तब आया जब छात्र की इंस्टाग्राम चैट वायरल हुई। 21 अगस्त को छात्र ने अपनी क्लासमेट लड़की को भावुक संदेश भेजा, जिसमें लिखा था कि वह बहुत तकलीफ में है और दुनिया को अलविदा कहने का मन बना चुका है। संदेश में छात्र ने लिखा कि वह भूख से या सिंध नदी में गिरकर मर सकता है और जब तक लड़की मैसेज नहीं करेगी, वह खुद को खत्म कर देगा।













