Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Crime : गवाह, सबूत और कहानी तैयार थी… लेकिन पुलिस के...

Gwalior Crime : गवाह, सबूत और कहानी तैयार थी… लेकिन पुलिस के सामने खुल गई चोरी की चाल!

Gwalior Crime
Gwalior Crime

Gwalior Crime : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में कार चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। कार मालिक ने अपनी कार को छुपाकर रखा और पुरानी छावनी थाना पहुंच गया और पुलिस को कार चोरी होने की झूठी सूचना दी वह अपने साथ गवाह, सबूत व साक्ष्य लेकर आया था और यहीं उससे गलती हो गई। चोरी की सूचना के साथ इतने साक्ष्य देखकर पुलिस का माथा ठनका। पुलिस ने जांच की तो चोरी का मामला फर्जी निकला है। पता लगा कि युवक ने अपना कर्ज चुकाने के लिए कार चोरी की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और अब कथित फरियादी पर ही कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

Gwalior Crime : दरअसल ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर निवासी शिवकुमार शर्मा ने साल 2024 में ‘किया सोनेट’ कार खरीदी थी, पर उसके बाद उन पर करीब नौ लाख रुपए का कर्ज हो गया था। कर्ज को चुकाने के लिए शिवकुमार शर्मा ने अपनी की कार को चोरी बताने और इंश्योरेंस के पैसे निकालने की साजिश रची और अपनी कार एक दोस्त के घर के बाहर रख दी और बाद में लौटकर कार चोरी का नाटक किया।

 

Gwalior Crime : जब शिवकुमार थाना पहुंचा तो उसके साथ दो गवाह थे, जिन्होंने कार चोरी होने की बात कही। साथ ही वाहन के सभी दस्तावेज थे। यह देखकर पुलिस को कार चोरी की कहानी हजम नहीं हुई। इस पर पुलिस ने जब बारीकी से पड़ताल की, तो चोरी की घटना की पुष्टि नहीं हुई। जब कार मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने नौ लाख रुपए का कर्ज चुकाने के लिए कार चोरी की साजिश करना कुबूल कर लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here