Monday, March 30, 2026
38.1 C
Raipur

Gwalior Crime : गर्लफ्रेंड को पीट रहे युवक को रोकना पड़ा महंगा, वैन चालक और हवलदार पर सरियों से हमला, CCTV में कैद वारदात

Gwalior Crime : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुंडई आम बात हो गई है। बताया जा रहा है सरेराह गर्लफ्रेंड को पीट से युवक से बचाने आए हवलदार और वैन चालक की बेरहमी से सरियों से मारपीट की गई है।

Gwalior Crime : घटना इंदरगंज थाना अंतर्गत रामदास घाटी पर शुक्रवार सुबह हुई। यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को सरेराह पीट रहा था। जब यहां से गुजर रहे वैन चालक ने रुककर युवक को समझाने का प्रयास किया तो युवक, वैन चालक पर हावी हो गया। वैन चालक का नाम अभिशेष शर्मा बताया गया है। इस दौरान पीटीएस तिघरा में पदस्थ हवलदार अरविंद राम राजावत अपनी बच्ची को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे और उन्होंने वैन चालक व युवती को पीटते हुए देखा तो उन्होंने भी दोनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन इस बीच युवक ने अपने 4 अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। युवक के साथी सरियों से लैस थे, उन्होंने बैखौफ होकर हवलदार और वैन चालक पर सरियों से बेरहमी से हमला किया और हमले के बाद भाग निकले।

Gwalior Crime : इससे पहले युवक की सरेराह मारपीट की शिकार हो रही युवती भी मौका पाकर घटना स्थल से गायब हो गई। वहीं सरियों से लैस हमलावरों के भागने की तस्वीरें समीप ही एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। साथ सरिए से लैस एक हमलावर के भागने का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस हमले में हवलदार और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पहचान करने के बाद मौके से फरार हुए तीन हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने वैन चालक की शिकायत पर हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories