Gwalior Crime : ग्वालियर / भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर नशामुक्ति केंद्र में बैंक के फील्ड ऑफिसर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी भगवान सिंह उर्फ धर्मेन्द्र जादौन को गिरफ्तार किया है..पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया था.. पहले ही दो आरोपी रवि तोमर और कृष्ण मुरारी दीक्षित गिरफ्तार किए जा चुके है… बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है..
Gwalior Crime : दरअसल ग्वालियर के त्यागी नगर निवासी पंकज शर्मा जो कि पंजाब नेशनल बैंक की क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर थे.. कुछ दिन पहले वे स्मैक और गांजा की लत का शिकार हो गए.. हालत बिगड़ने पर परिवार ने उन्हें 25 जुलाई 2025 को महाराजपुरा स्थित शनिचरा रोड पर मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया.12 अगस्त की सुबह पंकज समेत 7-8 लोग नशामुक्ति केंद्र से भाग निकले.. घर लौटे पंकज को पूरी तरह स्वस्थ देखने के बावजूद परिजन ने भविष्य की चिंता में नशामुक्ति केंद्र को इसकी सूचना दे दी…
Gwalior Crime : इसके बाद नशामुक्ति केंद्र के संचालक विशाल कांकर और हर्ष शिंदे पंकज को दोबारा अपने साथ ले गए..13 अगस्त की सुबह परिजन को कांकर और शिंदे का फोन आया कि पंकज की तबीयत बिगड़ गई है.. वे उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर जा रहे हैं.. उन्होंने परिजन से भी वहां पहुंचने के लिए कहा.. अस्पताल पहुंचने पर परिजन ने देखा कि पंकज ट्रॉमा सेंटर में स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में पड़ा था.. जिस पर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों पर अपराध पंजीबद किया था.
Gwalior Crime : मुखबिर से सूचना मिली थी कि नशामुक्ति केंद्र में हुई हत्या के मामले में फरार आरोपी भगवान सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह जादौन को पटरी रोड स्थित शांति नशामुक्ति केंद्र के पास देखा गया है.. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.. सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि पंकज शर्मा की हत्या के मामले में अब तक तीन आरोपी रवि तोमर, कृष्ण मुरारी दीक्षित और भगवान सिंह जादौन गिरफ्तार किए जा चुके हैं.. शेष दो आरोपी, हर्ष शिंदे और विशाल कांकर अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है..











