Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

Gwalior Breaking : महिला पत्रकार से बदसलूकी करना ASI को पड़ा भारी, SP ने किया लाइन अटैच

Gwalior Breaking : ग्वालियर। ग्वालियर के मुरार जिला अस्पताल में एक महिला पत्रकार के साथ अभद्रता और बदसलूकी करने के आरोप में सहायक उप निरीक्षक (ASI) को पुलिस अधीक्षक (SP) ने लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई तब हुई जब घटना का 1 मिनट 6 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पीड़ित महिला पत्रकार का नाम ममता बघेल है। उन्होंने एक वीडियो बयान जारी कर घटना की पूरी जानकारी दी। ममता बघेल ने बताया कि वह माइग्रेन की पेशेंट हैं। बीती रात तबियत खराब होने पर वह अपने पति के साथ मुरार जिला अस्पताल पहुंची थीं।

Read More : Bastar Olympics 2025 : बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 3.91 लाख खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन; कल से शुरू होंगे मुकाबले…

Gwalior Breaking :  वीडियो बनाने की कोशिश: अस्पताल में गाड़ी पार्क करने के बाद उन्होंने देखा कि मुरार थाने में पदस्थ ASI राजकिशोर त्रिपाठी और एक अन्य पुलिसकर्मी किसी व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। ममता ने इस विवाद का वीडियो बनाने की कोशिश की।

ASI ने की बदसलूकी: ASI राजकिशोर त्रिपाठी को महिला पत्रकार का यह रवैया रास नहीं आया। उन्होंने ममता बघेल से अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया।

आईडी दिखाने पर भी बदसलूकी: ममता ने खुद को पत्रकार बताते हुए कहा कि उन्हें वीडियो बनाने का अधिकार है। उनके पति आईकार्ड लेकर आए और उन्होंने ASI को दिखाया, लेकिन इसके बावजूद राजकिशोर त्रिपाठी ने उनसे बदसलूकी जारी रखी।

Read More : Bihar Elections 2025 : मोदी का बिहार में बिजली वाला वार – PM मोदी बोले — “इतनी रोशनी में भी लालटेन की जरूरत है क्या?

Gwalior Breaking :  वीडियो हुआ वायरल: ममता के साथ मौजूद एक अन्य परिजन ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।

SP ने लिया संज्ञान, ASI लाइन अटैच
तेजी से वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी धर्मवीर सिंह ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने महिला पत्रकार से असंयमित व्यवहार करने के आरोप में आरोपी ASI राजकिशोर त्रिपाठी को लाइन अटैच कर दिया है। यह मामला मुरार थाना क्षेत्र का है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories