IPL 2026: आज गुजरात टाइटंस बनाम KKR, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला, क्या कोलकाता तोड़ेगी हार का सिलसिला?

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
सीजन में अब तक KKR का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है—5 में से 4 मैच हार चुकी है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ। वहीं गुजरात ने 4 में से 2 जीत दर्ज कर संतुलित स्थिति बनाए रखी है।

हेड-टू-हेड में गुजरात का दबदबा

दोनों टीमों के बीच IPL इतिहास में अब तक 4 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 3 बार गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है। पिछले सीजन में भी गुजरात ने KKR को हराया था, जिससे मनोवैज्ञानिक बढ़त साफ नजर आती है।
Read more : IPL 2026: पंजाब किंग्स का जलवा, MI को हराकर चौथी लगातार जीत

फॉर्म में बटलर, गेंदबाजी में कृष्णा का जलवा

गुजरात के लिए जोस बटलर शानदार लय में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।
गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 विकेट लेकर विपक्षी टीमों को लगातार दबाव में रखा है, जो GT की ताकत बनकर उभरे हैं।

KKR की सबसे बड़ी चिंता – बल्लेबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन सबसे बड़ी समस्या उनके स्टार खिलाड़ियों का खराब फॉर्म है। अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।हालांकि अंगकृष रघुवंशी ने 182 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की है, लेकिन टीम को सामूहिक प्रदर्शन की जरूरत है।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए अनुकूल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जाती है। यहां अच्छी बाउंस और गति मिलती है, जिससे बड़े स्कोर बनते हैं।इस सीजन खेले गए मैच में 200+ स्कोर देखने को मिला, जिससे आज भी हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।

मौसम अपडेट

अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहेगा। तापमान 42-43 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना रुकावट पूरा होने की उम्मीद है।

मैच का विश्लेषण: कौन भारी?

अगर मौजूदा फॉर्म और आंकड़ों को देखें, तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है। टीम संतुलित है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।वहीं KKR के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा हो सकता है। अगर टीम आज भी हारती है, तो प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *