नई दिल्ली। सरकार के नए जीएसटी रेट्स लागू होने से नई कारें सस्ती हुई हैं, वहीं प्री-ओन्ड कार बाजार ने भी ग्राहकों को राहत दी है।
Spinny ने फेस्टिव सीजन में अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कारों पर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की छूट की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि पारदर्शिता और भरोसे के लिए कीमतों में यह कटौती की गई है। वहीं, विक्रेताओं को भी प्रति कार औसतन 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
Read News : MP Latest News : बदजुबान नेता I Like You बोलकर बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने महिला पुलिसकर्मी को पकड़ा, केस दर्ज…
पुरानी कारों पर 80,000 रुपये तक की बचत का ऐलान किया है। लोकप्रिय मॉडल जैसे मारुति स्विफ्ट, हुंडई i20, होंडा सिटी, टाटा नेक्सॉन, क्रेटा और किया सेल्टॉस पर कीमतों में सीधी कटौती की गई है। हालांकि कंपनी ने विक्रेताओं को चेताया है कि आगे रीसेल वैल्यू में गिरावट आ सकती है।
सरकार की जीएसटी कटौती से छोटी कारों पर टैक्स 28% से घटकर 18% और बड़ी व लक्जरी कारों पर फ्लैट 40% कर दिया गया है। इससे नई गाड़ियों की कीमत 3% से 13% तक कम हुई है।
कुल मिलाकर, इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों को नई और पुरानी दोनों कारों पर दोगुना फायदा मिल रहा है।











