Sunday, March 29, 2026
25.9 C
Raipur

चारधाम यात्रा के लिए गुड न्यूज : फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा…

देहरादून : चारधाम यात्रा 2025 की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हाल ही में हुई कई दुर्घटनाओं के बाद बंद की गई हेलीकॉप्टर सेवा को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ी सुरक्षा समीक्षा के बाद फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। यह फैसला नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के नेतृत्व में हुई उच्च-स्तरीय बैठक के बाद लिया गया है।

सुरक्षा पर DGCA की पैनी नजर

मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी वजह से DGCA की एक टीम ने 13 से 16 सितंबर तक सभी हेलीपैडों, हेलीकॉप्टरों और संचालकों की गहन जांच की। इस आकलन के बाद ही सेवा को फिर से शुरू करने की इजाजत दी गई। DGCA अब इस पूरी सेवा पर कड़ी नजर रखेगा ताकि यात्रा सुरक्षित और निर्बाध रूप से चल सके।

ये हैं सेवा की मुख्य बातें:

  • चार्टर सेवाएं: देहरादून के सहस्त्रधारा से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक चार्टर उड़ानें उपलब्ध होंगी।
  • शटल सेवाएं: गुप्तकाशी, फाटा और सीतापुर क्लस्टर से श्री केदारनाथ जी हेलीपैड तक शटल सेवाएं दी जाएंगी।
  • ऑपरेटर: कुल 6 हेलीकॉप्टर संचालक शटल सेवाएँ देंगे, जबकि 7 ऑपरेटर देहरादून से चार्टर उड़ानें संचालित करेंगे।

इसके अलावा, यात्रियों को हेलीकॉप्टर में बैठने से पहले सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी, जिसमें सीट बेल्ट, चढ़ने-उतरने के नियम और आपातकालीन उपाय शामिल हैं। यह कदम मई-जून में हुए हादसों के बाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं, जब कई हेलिकॉप्टर क्रैश होने से यात्रा पर सवाल उठने लगे थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : रीवा में गैस एजेंसी का काला खेल, गोदाम में अवैध रिफिलिंग का खुलासा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा शहर में...

M.P News : चित्रकूट के पूर्व बसपा विधायक गणेश बारी का रीवा में निधन, लंबे समय से थे बीमार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के चित्रकूट से बहुजन...

M.P News : यात्रियों को बड़ा झटका! इंदौर से इन 4 शहरों की फ्लाइट बंद, एयर ट्रैवल पर असर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन...

Related Articles

Popular Categories