Gold Silver Price 29 May: सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी महंगी हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 870 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, चांदी के दाम 218 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं।
Gold Silver Price 29 May: आज बिना जीएसटी के 24 कैरेट सोने का भाव 94,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है, जबकि चांदी 97,664 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। जीएसटी जोड़ने के बाद सोने की कीमत 97,674 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,00,593 रुपये प्रति किलो हो जाती है।
Gold Silver Price 29 May: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए यह हाजिर भाव हैं, जिनमें जीएसटी शामिल नहीं है। शहर के हिसाब से इनमें 1,000 से 2,000 रुपये तक का अंतर हो सकता है। IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है पहला दोपहर 12 बजे के आसपास और दूसरा शाम 5 बजे।
Gold Silver Price 29 May: अन्य कैरेट के भाव
23 कैरेट सोना 867 रुपये सस्ता होकर 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला (पिछले दिन 95,317 रुपये पर बंद)
22 कैरेट सोना 797 रुपये सस्ता होकर 86,864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर (कल 87,661 रुपये)
18 कैरेट सोना 652 रुपये सस्ता होकर 71,123 रुपये प्रति 10 ग्राम (कल 71,775 रुपये)
14 कैरेट सोना 509 रुपये टूटकर 55,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया
Gold Silver Price 29 May: ऑल टाइम हाई से गिरावट
Gold Silver Price 29 May: 22 अप्रैल 2025 को सोना 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उस कीमत से सोना अब तक 4,270 रुपये सस्ता हो चुका है। इस साल की शुरुआत (31 दिसंबर 2024) से अब तक सोने में करीब 19,090 रुपये और चांदी में 11,647 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2024 को सोना 76,045 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,680 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुला था। उस दिन सोना 75,740 और चांदी 86,017 रुपये पर बंद हुई थी।











