Wednesday, March 25, 2026
36.1 C
Raipur

Gold-Silver Crash: कब थमेगी गिरावट? चांदी फिर धड़ाम, झटके में ₹16,000 सस्ती, सोना भी फिसला

Gold-Silver Crash: नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बजट वाले दिन भारी टूट के बाद सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं। एक ओर 1 किलो चांदी की कीमत एक ही झटके में करीब 16,000 रुपये गिर गई, वहीं 24 कैरेट सोने का वायदा भाव भी 10 ग्राम पर 4,000 रुपये से ज्यादा फिसल गया।

Gold-Silver Crash: 1 किलो चांदी का भाव इतना रह गया

Gold-Silver Crash: चांदी की कीमतों में गिरावट बीते सप्ताह गुरुवार से लगातार जारी है। गुरुवार को इतिहास में पहली बार चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची थी, लेकिन इसके बाद से इसमें तेज गिरावट देखने को मिल रही है। बजट 2026 के दिन रविवार को चांदी करीब 9 फीसदी से ज्यादा टूट गई थी। इसके बाद सोमवार को जब एमसीएक्स पर ट्रेडिंग शुरू हुई, तो चांदी और भी सस्ती हो गई।

Gold-Silver Crash: बीते कारोबारी सत्र में चांदी भारी उतार-चढ़ाव के बाद 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोमवार को कारोबार खुलते ही इसका भाव गिरकर 2,55,652 रुपये प्रति किलो पर आ गया और कुछ ही मिनटों में यह 2,49,713 रुपये प्रति किलो तक फिसल गई। यानी चांदी के वायदा भाव में करीब 15,943 रुपये की और गिरावट दर्ज की गई।

Gold-Silver Crash: अपने रिकॉर्ड हाई से इतनी सस्ती हुई चांदी

Gold-Silver Crash: बीते कुछ दिनों में चांदी में जितनी तेजी देखने को मिली थी, उससे कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से अब इसमें गिरावट आ रही है। पिछले गुरुवार को एमसीएक्स पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का नया लाइफटाइम हाई बनाया था। इस स्तर से अब तक चांदी की कीमत करीब 1,70,335 रुपये तक गिर चुकी है।

Gold-Silver Crash: सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही

Gold-Silver Crash: चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज कमजोरी देखने को मिल रही है। बजट वाले दिन सोना करीब 13,000 रुपये तक टूट गया था, हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी देखने को मिली थी। रविवार को सोना 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होते ही इसका भाव गिरकर 1,43,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी 24 कैरेट सोना करीब 4,432 रुपये सस्ता हो गया।

Gold-Silver Crash: रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता हुआ सोना

सोने ने भी बीते गुरुवार को जबरदस्त तेजी दिखाते हुए अपना नया रिकॉर्ड बनाया था। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली और अब तक सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 49,775 रुपये सस्ता हो चुका है।
नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories