gas cylinder : भोपाल: घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि बढ़ाने की मांग को लेकर एजेंसी संचालक हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा के नेतृत्व में वितरकों ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव को ज्ञापन सौंपा है। इसमें होम डिलीवरी और प्रशासनिक शुल्क में तत्काल वृद्धि की मांग की गई है।
gas cylinder : एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो 29 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों और राजधानी में मशाल और मोमबत्ती जुलूस निकाले जाएंगे। तीसरे चरण में 6 नवंबर से “नो मनी, नो इंडेंट” नीति लागू की जाएगी। इसके बाद आंदोलन के अंतिम चरण में दिल्ली में एलपीजी वितरक प्रदर्शन करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी करेंगे।
READ MORE : Silver Price Crash: 7 दिन में 20,000 रुपये गिरा भाव, चांदी की तेजी टूटी, जानिए गिरावट के प्रमुख कारण
gas cylinder : अध्यक्ष शर्मा के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि पिछले तीन वर्षों से नहीं बढ़ी है। वर्तमान में वितरकों को 35 रुपए कमीशन और 38 रुपए प्रशासनिक शुल्क मिलता है, जबकि बीमा, वाहन, ईंधन और बिजली बिल जैसी लागत लगातार बढ़ रही है। 2018-19 तक यह राशि हर साल बढ़ती थी, लेकिन कोरोना महामारी के बाद 2020-21 में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। 2022-23 में मामूली बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन वास्तविक खर्च को कवर करने के लिए अभी भी राशि पर्याप्त नहीं है।











