Monday, April 6, 2026
28.1 C
Raipur

CG News : घरघोड़ा में गरबा और डांडिया की धूम, नव जागृति दुर्गा समिति ने सजाया भक्ति और उत्सव का माहौल

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा: नव जागृति दुर्गा समिति, ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा द्वारा आयोजित गरबा और डांडिया कार्यक्रम ने मंगलवार की रात करीब 9 बजे मां दुर्गा की भव्य आरती के साथ उत्सव की शुरुआत की। आरती के बाद लोगों में उत्साह इस कदर बढ़ गया कि कोई भी गरबा करने से खुद को रोक नहीं पाया।

कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक साज-सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटिंग और उत्सवमय माहौल ने महिलाओं, बच्चों और युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य के साथ-साथ कार्यक्रम में रंगीली मारो ढोलना, घूंघट में चांद होगा, आंचल में चांदनी, जुगनी जुगनी, नगाड़े संग ढोल बाजे जैसे लोकप्रिय गीतों पर भी सभी ने देर रात तक झूमते हुए नृत्य किया।

बॉलीवुड गरबा स्पेशल सॉन्ग ने कार्यक्रम में और रंग भर दिया, और भक्ति के माहौल ने उपस्थित सभी को गरबा और डांडिया में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन भक्ति, परंपरा और मनोरंजन का अद्भुत संगम था, जिसने घरघोड़ा के लोगों के बीच उत्सव की खुशी और सामाजिक जुड़ाव को और मजबूत किया।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद, HC ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी...

इंदौर में शादी के बीच हादसा, ओवरलोड लिफ्ट गिरने से 12 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में...

MP सरकार का बड़ा फैसला! जहां PNG लाइन, वहां 3 महीने में बंद होंगे LPG कनेक्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में LPG गैस की...

M.P News : धार भोजशाला विवाद पर आज से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के धार स्थित...

Related Articles

Popular Categories